सिरसा 1 जुलाई (आरएनएस)। शहर में पीने के पानी की किल्लत को लेकर जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है। भीषण गर्मी में शहर के कई इलाके बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। इस गंभीर मुद्दे पर नगर परिषद के वार्ड पार्षद राजन शर्मा ने जिला प्रशासन और जनस्वास्थ्य विभाग (पब्लिक हेल्थ) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए है।पार्षद राजन शर्मा ने तीखे शब्दों में कहा कि सिरसा की जनता इस समय दोहरी मार झेल रही है। अधिकारी एसी कमरों में बैठकर कागजी घोड़े दौड़ा रहे हैं और जमीन पर लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। शहर के कई मोहल्लों में पिछले कई दिनों से पीने का पानी तक नसीब नहीं हुआ है। यह सीधे तौर पर सिरसा की जनता की सेहत के साथ जानबूझकर किया जा रहा खिलवाड़ है। क्या प्रशासन किसी बड़ी महामारी का इंतजार कर रहा है? पार्षद राजन शर्मा ने जिला प्रशासन और पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों को कड़े लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी आंखें और कान खोलें और तुरंत मौके पर जाकर समस्या को ठीक करवाएं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभाग के कान पर जूं नहीं रेंग रही। अगर समय रहते पानी की सप्लाई को दुरुस्त नहीं किया गया और प्रभावित इलाकों में टैंकरों के जरिए साफ पानी नहीं पहुंचाया गया, तो वे मुख्यमंत्री से मिलकर जिला प्रशासन के बड़े अधिकारियों के खिलाफ कारवाई की मांग करेंगे, क्यूंकि ऐसी लाचार व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन के बड़े अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। पार्षद राजन शर्मा ने कहा कि वे जनता की इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएंगे और प्रशासन की इस तानाशाही और निकम्मेपन को बर्दाश्त नहीं किया जाए
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

