कोंडागांव,01 जुलाई(आरएनएस)। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्षता में लीगल एड डिफेंस कौंसिलों के न्याय रक्षको की बैठक प्रधान न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में संपन्न हुई
बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेशमा बेरागी पटेल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गायत्री साय एवं न्याय रक्षक प्रभा मिश्रा, प्रिति विश्वास, राकेश केवर्त उपस्थित रहें।उक्त बैठक में लीगल एड डिफेंस काउंसिल योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। अध्यक्ष महोदय ने लंबित प्रकरणों, अधिवक्ताओं द्वारा प्रदान की जा रही नि:शुल्क विधिक सहायता तथा कार्यों की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।अध्यक्ष महोदय ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को समयबद्ध, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना लीगल एड डिफेंस काउंसिल का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने सभी लीगल एड डिफेंस काउंसिलों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, न्यायालयीन कार्यों में सक्रियता बनाए रखने तथा पात्र हितग्राहियों को सर्वोत्तम विधिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श करते हुए कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के संबंध में सुझाव दिए गए। अंत में अध्यक्ष महोदय ने सभी सदस्यों एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिलों से समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक नि:शुल्क विधिक सहायता का लाभ प्रभावी रूप से पहुँच सके।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

