लखनऊ 19 Jan, (rns) । समाजवादी के सुप्रीमो अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव अपनी पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेने जा रहे हैं. बता दें कि मुलायम परिवार की बहू अपर्णा यादव बीजेपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और हाल के दिनों में समाजवादी पार्टी की खुली आलोचकों में से एक रही हैं. प्रतीक यादव ने एक इंस्टा पोस्ट शेयर करते हुए अपर्णा को परिवार तोड़ने वाला बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, “मैं इस मतलबी औरत को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूं. इसने मेरे परिवार के रिश्ते खराब कर दिए. वह बस मशहूर और असरदार बनना चाहती है. अभी, मेरी मेंटल हेल्थ बहुत खराब है और उसे कोई फर्क नहीं पड़ता. क्योंकि उसे सिर्फ़ अपनी ही चिंता है. मैंने इतनी बुरी औरत कभी नहीं देखी और मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी उससे हुई. मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई थी और अब वह बीजेपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. हाल ही में हुआ महाराष्ट्र BMC चुनाव में भी वह बीजेपी अलायंस को जीताने के लिए प्रचार में थी. अपर्णा यादव समाजवादी पार्टी की आलोचना करती आई हैं, जिसके चलते सपा विरोधी यह आरोप लगाते आए हैं कि अखिलेश यादव से परिवार ही खिलाफ है. इस खबर को दूसरे तरिके से लिखे
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

