नई दिल्ली 19 Jan, (Rns) । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आज पार्टी मुख्यालय में औपचारिक रूप से शुरू हो गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ और शीर्ष नेता मौजूद रहे।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी सहित कई वरिष्ठ नेता पार्टी मुख्यालय पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन आज पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनके नामांकन को लेकर पार्टी संगठन में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नामांकन प्रक्रिया के बाद आगे की संगठनात्मक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी, जिसके उपरांत नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर औपचारिक घोषणा की जाएगी।
बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी ने इस प्रक्रिया को और भी अहम बना दिया है।

