कोलकाता 19 जनवरी (आरएनएस)। एक बार फिर ऑल बंगाल गेम्स एण्ड स्पोट्र्स कार्निवाल के आयोजन से सोनारपुर मीडिया में सुर्खियों में रहा। यहां हर साल की तरह इस साल भी यहां खेल खिलाडिय़ों का जलवा रहा। एक सप्ताह तक चलने वाले ऑल बंगाल गेम्स एण्ड स्पोट्र्स कार्निवाल का आयोजन सोनापुर उत्तर की तृणमूल विधायक फिरदौसी बेगम के विशेष प्रयास पर किया गया। इसके साथ ही सांसद सायानी घोष सहित सांसद शुभाशीष चक्रवर्ती, तृणमूल ट्रेड यूनियन नेता शक्ति पद मंडल सहित विधायकों, पार्षदों व अधिकारियों ने खिलाडिय़ों का हौंसला बढ़ाया। आयोजन के मुख्य संगठक नजरुल मंडल ने बताया कि, उक्त आयोजन में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बॉडीबिल्डिंग, मैराथन, बैडमिंटन, ब्रिज, कैरम, ट्रैक एंड फील्ड, निबंध लेखन, तैराकी, वाटर पोलो, चित्रकारी, पाक कला प्रतियोगिता, में खिलाडिय़ों ने जलवा दिखाया। साथ ही पीठे पुली महोत्सव, हस्तशिल्प मेला के साथ ही क्विज कॉम्पिटिशन भी हुआ। स्थानीय लोगों व खिलाडियों ने बताया कि, नजरुल मंडल व विधायक फिरदौसी बेगम के विशेष प्रयास से कई वर्षों में सोनारपुर स्पोट्र्स हब में बदल रहा है।

