*BREAKING*
- *इंजीनियर की मौत पर योगी सरकार सख्त, नोएडा CEO हटाए गए, SIT से होगी जांच*
नई दिल्ली/ 19 jan (Rns)/-
नोएडा में गड्ढे में डूबकर एक इंजीनियर की मौत के मामले में योगी सरकार ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ एम. लोकेश को उनके पद से हटा दिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) के गठन के भी आदेश दिए गए हैं।
इससे पहले सरकार ने नोएडा ट्रैफिक सेल (NTC) में तैनात एक जूनियर इंजीनियर की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए थे। वहीं, सेक्टर-150 क्षेत्र में तैनात एनटीसी के अन्य अधिकारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही और जिम्मेदारी से बचने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

