मेरठ 20 Jan, (Rns) । मंगलवार की दोपहर मवाना थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। ओवरटेकिंग के दौरान बुलेट सवार दो युवक ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों युवकों की ही मौत हो गई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस में दोनों शवों को मोर्चरी भेजते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे बुलेट बाइक पर सवार दो युवक मेरठ से मवाना की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान मवाना रोड पर राफन चौराहे के पास बाइक चला रहे युवक ने आगे चल रहे गन्ने से लोड एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी बीच बुलेट का हैंडल ट्रक में लटक रहे गन्ने में उलझ गया। जिसके चलते बाइक स्लिप हो गई। दोनों युवकों के जमीन पर गिरते ही ट्रक के पहिए ने उन्हें रौंद डाला। घटना के चलते सड़क पर हड़कंप मच गया।
उधर, चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को मार्चरी भेजा। थाना प्रभारी मवाना ने बताया कि हादसे का कारण बने ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। बुलेट नंबर की जांच कराने पर वह बिजनौर के शुभम के नाम रजिस्टर्ड मिली है। फिलहाल दोनों मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

