कोलकाता 20 जनवरी (आरएनएस)। हर साल की तरह, इस साल भी खिदिरपुर उत्सव के द्वारा भव्य विविध महा आयोजन किया गया जिसमे खासतौर पर रक्तदान महादान को धरातल पर उतारा गया। वार्ड नंबर 77,के 24 ए हरि सभा स्ट्रीट पर विविध महा आयोजन में रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों का जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर चित्रकला प्रतियोगिता व रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें 3000 बच्चों ने अपनी कला और रचनात्मकता का बेहतर प्रदर्शन किया। खिदिरपुर उत्सव के महासचिव राजेश कुमार साव ने बताया कि इस दौरान 10 हजार जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल और महिलाओं को साडिय़ों का वितरण भी किया गया। राजेश कुमार साव ने मीडिया कर्मियों से बात करते कहा कि खिदिरपुर उत्सव हमेशा समाज के हर जरूरतमंद के साथ खड़ा रहेगा। साथ ही उन्हें ये भी बताया कि 31 जनवरी से खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसका पूरा अपडेट प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए जरूर दिया जाएगा। खेल प्रतियोगिता में राज्य के साथ-साथ बाहर के राज्यों से भी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बता दें, खिदिरपुर उत्सव में कई नेता, मंत्री, जज, अध्यक्ष शमीमा रेहान खान, पुलिस अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों ने मंच की शोभा बढ़ाई।

