सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 जनवरी 2026 (आरएनएस) एसआईआर में दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 22 जनवरी 2026 है। इस दौरान नोटिस प्राप्त मतदाता अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से सम्पर्क कर अपने समस्या का निराकरण कर सकते हैं। पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा अपात्र मतदाताओं के नाम काटने के लिए आवेदन किया जा सकता है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी को किया जाएगा। जो युवा वोटर 1 जनवरी 2026 को या उससे पहले 18 साल के हो गए हैं या 1 अक्टूबर 2026 तक हो जाएंगे, उन्हें फार्म-6 में घोषणा पत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

