नई दिल्ली 20 Jan, (rns) /- दिल्ली-एनसीआर की हवा में मामूली सुधार दर्ज होने के बाद ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे चरण की पाबंदियों को हटा लिया गया है। मंगलवार को दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 378 दर्ज किया गया, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। हालांकि, GRAP के तीसरे चरण समेत पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां फिलहाल लागू रहेंगी।
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने आदेश जारी कर कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और लोगों से अपील की गई है कि वे लागू पाबंदियों का सख्ती से पालन करें, ताकि वायु गुणवत्ता दोबारा खराब न हो। गौरतलब है कि 17 जनवरी को AQI के गंभीर स्तर पर पहुंचने के बाद GRAP-4 को लागू किया गया था।

