भरवारी, कौशाम्बी 20 Jan, (Rns) । कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा टीवीएस चौराहे के पास मंगलवार की शाम डिवाइडर से टकरा कर बाइक सवार पिता पुत्र की इलाज के दौरान मौत, भतीजा घायल जिला अस्पताल में चल रहा इलाज। कोखराज थाना क्षेत्र के साईं का पूरा निवासी बुधराम उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र छेदीलाल अपने लड़के अरविंद उम्र 25 वर्ष व सार के लड़के सोनू उम्र 16 वर्ष पुत्र परसू निवासी हजारी तारा बिसारा निवासी के साथ एक ही बाइक से परसरा चौराहे से घर वापस लौटने समय गिरसा चौराहे से 100 मिनट पहले बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे तीनों घायल हो गए, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एम्बुलेंस से इलाज के लिए तीनों को जिला अस्पताल भेजवाया। इलाज के दौरान पिता पुत्र बुधराम व अरविंद की मौत हो गई वही सोनू की गंभीर हालत है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

