रायपुर, 21 जनवरी(आरएनएस)। रिंग रोड नंबर 1 कुशालपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक सोमनाथ लतेर 42 वर्ष बोरियाखुर्द टिकरापारा का रहने वाला था। बताया जाता है कि वह अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 एनवाय 5015 से कहीं जा रहा था, तभी कुशालपुर के पास ट्रक क्रमांक सीजी 17 एलए 7208 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे सोमनाथ की मौत हो गई। मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की है।
बंछोर
०००

