वाशिंगटन,21 जनवरी। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा वेंस चौथे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। दंपति ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर लोगों के साथ साझा की है। अभी दंपति के 3 बच्चे हैं। अमेरिका की द्वितीय महिला उषा ने एक पोस्ट में बताया कि वह और उनके पति जुलाई के अंत में एक बेटे के जन्म की उम्मीद कर रहे हैं। इस पोस्ट को जेडी वेंस ने रिपोस्ट किया है।
उषा वेंस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा किया है, जिसमें लिखा है, हम यह खबर साझा करते हुए बहुत उत्साहित हैं कि उषा हमारे चौथे बच्चे, एक लड़के के साथ गर्भवती हैं। दोनों ठीक हैं, और हम सब जुलाई के आखिर में उसका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। इस रोमांचक और व्यस्त समय में, हम उन सैन्य डॉक्टरों और स्टाफ सदस्यों के शुक्रगुजार हैं जो हमारे परिवार का बहुत अच्छे से ख्याल रखते हैं।
यह खबर ऐसे समय में आई है, जब वेंस पिछले काफी समय से घटती जन्म दर को अपने राजनीतिक संदेशों में उठाते रहे हैं। रिपब्लिकन नेता ने हमेशा अमेरिका को बड़े परिवारों को जनसंख्या में गिरावट को रोकने का आग्रह किया है। वेंस दंपति का यह चौथा बच्चा होगा। उनके पहले 3 छोटे बच्चे- इवान, विवेक और मिराबेल हैं। 41 वर्षीय वेंस की 40 वर्षीय पत्नी उषा मूल रूप से भारत की हैं।
००

