भोपाल 22 जनवरी (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर में साफ-सफाई को उच्च स्तरीय बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले तथा प्रदूषण फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही भी की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने विभिन्न वार्ड क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने, कचरा पृथक-पृथक न करने, सी.एंड डी वेस्ट एवं ग्रीन वेस्ट खुले स्थानों पर फैलाने सहित अन्य प्रकार से साफ-सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले 58 व्यक्तियों के विरूद्ध निगम के अमले ने कार्यवाही की और 10 हजार 500 रूपये का स्पॉट फाईन वसूल किया।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देशों के परिपालन में निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने वार्ड क्रमांक 62, 63, 64, 65, 67, 68, 72, 73 एवं 74 के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने, गीला-सूखा एवं अन्य प्रकार का कचरा पृथक-पृथक न करने, दुकानों पर अलग-अलग डस्टबिन न रखने, सी.एंड डी. वेस्ट एवं ग्रीन वेस्ट खुले स्थानों पर फैलाने सहित अन्य प्रकार से साफ-सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध स्पॉट फाईन की कार्यवाही की। निगम अमले ने उपरोक्त जोन क्षेत्रों के 58 व्यक्तियों के विरूद्ध स्पॉट फाईन की कार्यवाही करते हुए 10 हजार 500 रूपये की राशि वसूल की।

