भोपाल 22 जनवरी (आरएनएस)। ग्राम पंचायत कलखेडा जनपद पंचायत फंदा जिला भोपाल में अटल पंचायत भवन एवं सामुदायिक मंगल भवन का लोकार्पण हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
ज्ञात हो कि अटल पंचायत भवन की लागत 37.49 लाख रूपये एवं सामुदायिक मंगल भवन की लागत 24.00 लाख रूपये है। ग्राम पंचायत द्वारा निर्धारित समय से पूर्व ही पंचायत भवन एवं सामुदायिक मंगल भवन का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ कराया गया।
इस अवसर पर विनोद सोनकिया अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), शिवानी मिश्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत फंदा, तहसीलदार, जिला सदस्य, ग्राम पंचायत के सरपंच संजय पाराशर एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

