वीकएंड के बाद लगभग सभी फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार के दिन जहां नई रिलीज हुई फिल्मों के कलेक्शन में पिछले दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिली, वहीं पहले से अच्छा कलेक्शन करने वाली फिल्मों के कलेक्शन में गिरावट आई। आइए जानते हैं राहु केतु, हैप्पी पटेल, धुरंधर और द राजा साब ने कितना कलेक्शन किया है?
फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूसÓ ने बुधवार को 19 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसने मंगलवार को 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूसÓ का कुल कलेक्शन 5.29 करोड़ रुपये हो गया है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली इस फिल्म में आमिर खान ने भी अभिनय किया है।
बॉलीवुड फिल्म ‘राहु केतुÓ की कमाई में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई है। छठे दिन फिल्म ने 38 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। मंगलवार को इस फिल्म का कलेक्शन 54 लाख रुपये रहा था। फिल्म का कुल कलेक्शन 5.87 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा ने अदाकारी की है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधरÓ ने बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मंगलवार को इसने 1.65 करोड़ रुपये कमाए थे। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी, फिर भी यह बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। इसका कुल कलेक्शन 829.40 करोड़ रुपये हो चुका है। इसका सीक्वल धुरंधर 2 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।
साउथ की फिल्म ‘द राजा साबÓ ने बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 48 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। मंगलवार को इसने 90 लाख रुपये कमाए थे। ‘द राजा साबÓ का कुल कलेक्शन 141.98 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा संजय दत्त और जरीना वहाब ने अभिनय किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

