अजय देवगन साल 2020 में आई अपनी सुपरहिट फिल्म ‘तान्हाजी: द अनंसगÓ वॉरियर की कहानी एक बार फिर लेकर आ रहे हैं। हालांकि, इस बार ये कहानी एक नए अंदाज में पेश की जाएगी। क्योंकि अजय देवगन और निर्माता दानिश देवगन ने अपने लेंस वॉल्ट स्टूडियोज (एलवीएस) के तहत आई निर्मित फिल्म ‘बाल तन्हाजीÓ की घोषणा की है।
2020 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तन्हाजी: द अनसंग वॉरियरÓ की ही दुनिया पर आधारित ‘बाल तन्हाजीÓ इस फिल्म की दुनिया को अनछुए पहलुओं की ओर ले जाएगी। यह एक एआई फिल्म होगी। यह कहानी को एक ऐसी पीढ़ी के लिए नए सिरे से प्रस्तुत करेगी, जो सिनेमाघरों से परे कहानियों में रुचि रखती है।
इस मौके पर अजय देवगन ने कहा कि यह फिल्म स्टूडियो के भविष्य के लिए तैयार प्रोजेक्ट्स के निर्माण की दिशा में पहली शुरुआत है। लेंस वॉल्ट स्टूडियो की स्थापना कहानी कहने की पारंपरिक सीमाओं से आगे बढऩे के लिए की गई थी। हमारा ध्यान उन फॉर्मेट और मीडियम पर है, जो अभी तक काफी हद तक अनछुए हैं। बाल तन्हाजी भविष्य के लिए तैयार कंटेंट निर्माण की इस यात्रा की शुरुआत है।
साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियरÓ का निर्देशन ओम राउत ने किया है। जबकि फिल्म को अजय देवगन फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 17वीं सदी के मराठा योद्धा सूबेदार तानाजी मालुसरे की कहानी पर आधारित है। फिल्म में काजोल ने तान्हाजी की पत्नी सावित्रीबाई की भूमिका निभाई है। जबकि सैफ अली खान फिल्म में निगेटिव किरदार में नजर आए हैं। उन्होंने महाराजा उदयभान सिंह राठौर की भूमिका निभाई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

