भोपाल 23 जनवरी (आरएनएस)। जिंसी स्थित आधुनिक स्लॉटर हाउस से निकले मीट में गोमांस मिलने के मामले में शुक्रवार को युवा कांग्रेस भी मैदान में उतरी। युवा कांग्रेस ने महापौर मालती राय के बोर्ड पर गोमूत्र छिड़का। उन्होंने कहा कि बोर्ड को गोबर से पवित्र भी किया है। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी भी की। इधर, प्रदर्शन करने वालों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। साथ ही उनके विरुद्ध बिना अनुमति के प्रदर्शन करने पर केस भी दर्ज किया गया।
युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोहित सक्सेना व अंकित दुबे के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया है। सभी ने मेयर राय के बोर्ड को गोमूत्र एवं गोबर से पवित्र भी किया। साथ ही उनके इस्तीफे की मांग की। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता गौरव अवस्थी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निक्की चौबे, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष हर्षु आदि मौजूद थे।

