भोपाल 23 जनवरी (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक व आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन कर ‘पराक्रम दिवसÓ की सभी को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नेताजी का अद्वितीय साहस, अप्रतिम त्याग और ओजस्वी नेतृत्व राष्ट्रभक्ति का शाश्वत स्रोत है। उनका प्रेरक व्यक्तित्व प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रहित में समर्पण, साहस और कर्तव्य बोध के साथ सदैव अपना सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा देता रहेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

