रायपुर 25 Jan, (Rns) /- लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर सूदखोर रोहित तोमर आज रायपुर के पुरानी बस्ती थाना में पुलिस के सामने पेश हुए। इस दौरान, सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी, लेकिन कोर्ट ने उन्हें पुलिस कार्रवाई में सहयोग करने का आदेश भी दिया था। रोहित तोमर के खिलाफ राजधानी रायपुर के विभिन्न थानों में 16 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चाकूबाजी, हत्या का प्रयास, मारपीट, धोखाधड़ी, धमकी और ब्लैकमेलिंग जैसे आरोप शामिल हैं। पिछले साल 8 नवंबर को उनके बड़े भाई रूबी उर्फ वीरेंद्र तोमर को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन रोहित को पकड़ने में पुलिस अब तक सफल नहीं हो पाई थी।
राहत की बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को रोहित तोमर से पूछताछ और सहयोग के लिए समय दिया है, जिससे पुलिस आगे की कार्रवाई कर सकेगी।

