ओबैदुल्ला लस्कर
मगराहाट 25 जनवरी (आरएनएस)। नेशनल वोटर्स डे पर, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के विरोध में सड़कों पर उतरी व विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही एक बड़ा विरोध मार्च निकाला गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि केंद्र सरकार इस एसआईआर के जरिए आम लोगों को परेशान कर रही है और सिस्टमैटिक तरीके से सही वोटर्स के नाम हटाने की कोशिश कर रही है। मगरा हाट ईस्ट की विधायक नमिता साहा नमिता साहा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, एसआईआर के नाम पर आम लोगों को हर दिन परेशान किया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस उनके वोटिंग अधिकार छीनने की इस साजिश को कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हमेशा आम लोगों के वोटिंग अधिकार की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी है और यह लड़ाई आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी। इस इस विरोध कार्यक्रम में मगराहाट नंबर 2 पंचायत समिति की कार्यकारी अध्यक्ष रूना यास्मीन, मगराहाट नंबर 2 ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष सलीम लस्कर सहित पार्टी के कई नेता और बड़ी संख्या में वर्कर और सपोर्टर भी मौजूद थे। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो आने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा।

