New Delhi 27 Jan, (Rns) /- भारतीय कोस्ट गार्ड न सिर्फ भारत की तटीय सीमाओं की रक्षा और निगरानी करते हैं, बल्कि तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की मदद करने और जरूरत पड़ने पर उनके लिए बचाव अभियान चलाने में भी आगे रहते हैं। ऐसा ही एक मामला लक्षद्वीप के अगत्ती से सामने आया, जहां कोस्ट गार्ड ने एक व्यक्ति नया जीवन दिया।
हमारे सशस्त्र बलों की क्षमता और काबिलियत पूरी दुनिया में शीर्ष के देशों में गिनी जाती है, लेकिन हमारे सशस्त्र को जो सबसे अलग बनाता है, वो है इनका मानवीय पक्ष। हमारे सशस्त्र बल जरूरत पड़ने पर आम लोगों की जिस तरह से मदद करते हैं, वह अपने आप में बेहद सराहनीय है। अब एक बार फिर हमारे सशस्त्र बल के जवानों ने अद्भुत मानवीय कौशल का परिचय देते हुए एक व्यक्ति को मौत के मुंह से बचा लिया।
कोस्ट गार्ड ने कैसे बचाई मरीज की जान?
दरअसल भारत का लक्षद्वीप इलाका केरल के कोच्चि के नजदीक अरब सागर में स्थित है, लेकिन यह जमीन से कटा हुआ है और यहां पहुंचने के लिए नौकाओं या पानी के जहाज की मदद लेनी पड़ती है। सोमवार रात लक्षद्वीप के अगत्ती में रहने वाले एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आया। व्यक्ति की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए कोच्चि ले जाने की जरूरत पड़ी।

