ऋषिकेश 27 जनवरी (आरएनएस)। पुलिस ने मंगलवार तड़के गश्त के दौरान भैरव मंदिर के पास एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास करीब 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बरामद स्मैक बरेली में साहिल नामक युवक से 30 हजार रुपये में खरीदकर लाने की बात कही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से आरोपी को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। घाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान दीपक सैनी निवासी ग्राम मढैया कल्याणपुरा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश के रूप में की गई है। वह स्मैक बरेली से ऋषिकेश में बेचने के लिए लाया था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

