-भीषण गर्मी पर पासवा का बड़ा फैसला: 11:30 के बाद स्कूल बंद, सरकार से भी तत्काल संज्ञान की मांग; राष्ट्रीय अध्यक्ष पासवा,आलोक कुमार दूबे
रांची 19 अप्रैल (आरएनएस)। निजी विद्यालयों के संगठन प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) द्वारा 26 अप्रैल को रांची में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में निजी विद्यालयों से जुड़ी समस्याएं, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, शिक्षा की गुणवत्ता, नई शिक्षा नीति और कानूनी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक का नेतृत्व पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे करेंगे, जिसमें झारखंड के सभी जिलों से शिक्षाविद, प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। आलोक कुमार दूबे ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य निजी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। इसके तहत नई शिक्षा नीति के अनुरूप कंप्यूटराइजेशन, आधुनिक शिक्षण पद्धति और संस्थानों के विकास पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) की जटिल शर्तों और मान्यता से जुड़े मुद्दों के कारण विद्यालय संचालकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के समाधान के लिए सुप्रीम कोर्ट ने धिवक्ताओं के साथ मिलकर आाएगी। आगे की कानूनी रणनीति तैयार की जाएगी.
भीषण गर्मी को देखते हुए पासवा ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी निजी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि 11:30 बजे के बाद स्कूल का संचालन नहीं किया जाए। वहीं नर्सरी और प्राइमरी के बच्चों के लिए सुबह 10:30 बजे तक ही कक्षाएं संचालित करने की सलाह दी गई है। साथ ही सरकार से भी इस मुद्दे पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की गई है। पासवा महासचिव नीरज कुमार ने कहा कि संगठन छात्रों की सुरक्षा और शिक्षा सुधार को लेकर गंभीर है और इस बैठक में ठोस एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। बैठक में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल छात्रों को सम्मानित करने के लिए छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह की रूपरेखा भी तय की जाएगी। आयोजन समिति का गठन कर इसे बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की जाएगी। यह बैठक निजी विद्यालयों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी, जहां शिक्षा, प्रबंधन, कानूनी पहलुओं और छात्रों के सर्वांगीण विकास को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

