परसा, 27 जनवरी(आरएनएस) । परसा सांसद कार्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडातोलन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष भूलन जी, मंडल अध्यक्ष अजय नाथ, पूरी भाजपा नेता सभापति राय, विकास सिंह, संतोष शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता प्रभु कुंवर, गया सिंह, चंदन सिंह, गुड्डू सिंह, बालेश्वर शर्मा, कुणाल सिंह, जीतेन्द्र सिंह, पवन मांझी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। झंडातोलन के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया और देश की एकता और अखंडता की शपथ ली। इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें देश की स्वतंत्रता और लोकतंत्र की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि हमें देश के संविधान और कानून का सम्मान करना चाहिए और देश के विकास में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

