कोलकाता 27 जनवरी (आरएनएस)। महानगर कोलकाता के मटियाबुर्ज विधानसभा क्षेत्र के वार्ड एक के सोना डिपो मोड़ स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर परिसर में दो दिनों से चल रहे अखण्ड अष्टयाम यज्ञ का समापन हुआ। वार्ड एक के पार्षद व मंदिर के व्यवस्थापक सत्येन्द्र सिंह ने आज बताया कि उक्त यज्ञ का 21वां वर्ष रहा। इस अवसर पर चौबीस घंटा व्यापी अखण्ड अष्टयाम कीर्तन का आयोजन शुरु हुआ जो कि गणतंत्र दिवस के दिन पूर्णाहुति के बाद इसका समापन हुआ। साथ ही, भजन संध्या सहित कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम हुए व प्रसाद का वितरण भी हुआ। 26 जनवरी देशवासियों के लिये सबसे प्यारा व गर्व का दिन है अतएव इस दिन प्रभु भक्ति व देश भक्ति का अवसर इलाके के लोगों को हनुमान जी की कृपा से मिलता है। उक्त कार्यक्रम में कोलकाता के मेयर व राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम, विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी, तृणमूल पार्षद अनवर खान, शम्स इकबाल अनिल, स्थानीय वार्ड तृणमूल अध्यक्ष राकेश जैसवारा, संजय जायसवाल व अन्य अतिथि मौजूद रहें।

