भोपाल।(आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी और ‘पंजाब केसरीÓ के नाम से सुविख्यात लाला लाजपत राय की जयंती पर पुण्य स्मरण कर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उनके बलिदान के प्रति यह राष्ट्र सदा कृतज्ञ रहेगा। श्रद्धेय लाला लाजपत राय ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष किया, जिसने लाखों भारतीयों को आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर प्रतिभागिता करने की प्रेरणा दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

