बिलासपुर, 16 जून (आरएनएस)। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हिर्री पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 11 लीटर हाथ भ_ी से निर्मित कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा नूपुर उपाध्याय के निर्देश पर थाना प्रभारी दामोदर मिश्रा के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी दौरान 15 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मेड़पार बाजार निवासी गुहाराम निषाद (34 वर्ष) अपने घर के पास बड़ी मात्रा में हाथ भ_ी से बनी कच्ची महुआ शराब रखे हुए है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
छापेमारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बे में रखी 11 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2,200 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
0

