बिलाईगढ़ 29 जनवरी 2026(आरएनएस) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, किसानों-मजदूरों और युवाओं के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी के संदेश को श्रमिक वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक में पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में हजारों की संख्या में ग्रामीणजन, आम नागरिक, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
मनरेगा बचाओ अभियान के तहत आयोजित इस पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ प्रदेश समन्वयक एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल, सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, जिला प्रभारी आलोक चंद्राकर, विकास शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, पूर्व विधायक पद्मा मनहर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक सोनाखान, भीष्म प्रसाद साहू सरसीवा, लखेश्वर देवांगन बिलाईगढ़, किशोर पटेल बरमकेला, राकेश पटेल सारंगढ़, उग्रसेन साहू सरिया, रामनाथ सिदार, सतीश श्रीवाश उल्खर-कोशीर, ताराचंद पटेल, गोपीनाथ पटेल, पुरुषोत्तम साहू, संजय दुबे, संजय तिवारी, मनोहर नायक, जान मोहम्मद खान, धनीराम नाग, शिव चौहान, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, अरविंद मनहर, यशवंत साहू, सुनील आदित्य, राम हिरवानी, पितांबर साहू, प्रताप चंद्र, रामकुमार साहू, भगवानों जायसवाल, अमित साहू, हीरालाल चौहान, संजय साहू, रामदयाल साहू, गेंदलाल साहू, रोहित साहू, आनंद साहू, विजय सिदार, राज कमल, इंद्रभूषण पड़वार, विक्की विजय पटेल, सरिता गोपाल, सरिता मल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

