जगदीश यादव
कोलकाता 29 जनवरी (आरएनएस)। जल ही जीवन है। किसी इलाके में एक दिन पेयजल की आपूर्ति प्रभावित होती है तो हाहाकार मच जाता है। ऐसे में दक्षिण कोलकाता में 31 जनवरी व 1 फरवरी को पेयजल की आपूर्ति प्रभावित होगी। कोलकाता नगर निगम की माने तो गार्डेनरीच वाटर वक्र्स (जीआरडब्लूडब्लू) से पेयजल पानी की सप्लाई उपरोक्त समय के लिए बंद रहेगी। कारण पाइपलाइन इंटरकनेक्शन को साथ ही बड़े डायमीटर के वाल्व लगाने और अलग-अलग मेंटेनेंस का काम होंगे। ऐसे में कालीघाट, रानी कुटी, गरफा, चेतला, गोल्फग्रीन, लायलका, बेहाला, सिरिटी, दास पाड़ा, बांसद्रोणी, गांधी मैदान, सेनपल्ली, प्रफुल्ल पार्क, पर्णश्री, मटियाबुर्ज, शकुंतला पार्क सहित अलग-अलग इलाकों में बूस्टर पंपिंग स्टेशनों से फिल्टर किए गए पेयजल की आपूर्ति बंद रहेगी। साथ ही दक्षिण कोलकाता, गार्डेनरीच, जादवपुर, टॉलीगंज, बेहाला जोका, कसबा, महेशतला, बजबज और बोरो-3, बोरो 10, बोरो-11, बोरो-12 (भाग), बोरो-14, बोरो-15 और बोरो 16 के इलाकों में 31 जनवरी, 2026 को सुबह 09.30 बजे के बाद दोपहर और शाम के घंटों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। सामान्य सप्लाई 1 फरवरी, 2026 की सुबह से फिर से शुरू होगी।

