हावड़ा 30 जनवरी (आरएनएस)। एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में माता-पिता और उनके 2 बच्चे शामिल हैं।
हादसा बुधवार को उलूबेडिय़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर हुआ, जिसमें एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारी। मृतकों की पहचान शेख सिराज (35), पत्नी समीना बेगम (28), पुत्र शेख हीराज (7) और बेटी संजना खातून (4) के रूप में हुई है। कहा जा रहा है कि, बताया कि समीना का ससुराल हावड़ा के सांकराइल के बेनीपुर में हे और पिता का घर बागनान के हटुरिया में है। समीना का मतदाता पहचान पत्र बागनान है, एसआईआर के तहत उसे दस्तावेज पेश करने के लिए बुलाया गया था। ऐसे में सिराज अपनी पत्नी समीना को लेकर जाना ही था लेकिन उक्त दम्पति के दोनों बच्चे हीराज और संजना घर में अकेले न रह जाएं, इसलिए वे उनको साथ में लेकर स्कूटी से एसआईआर के लिए जा रहे थे। प्राथमिक जांच के क्रम में पुलिस ने भी बताया कि यह घटना तब हुई जब समीना अपने पति के साथ राज्य में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रक्रिया से जुड़ी सुनवाई में शामिल होने जा रही थी। बहरहाल पुलिस ने दुर्घटना में शामिल स्कूटी और चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया है। घटना की जांच भी कर रही है।

