रुड़की,30 जनवरी (आरएनएस)। भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) ने शुक्रवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर शिव चौक पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूनियन ने टोल प्लाजा पर कैमरों के जरिये चालान की प्रक्रिया खत्म करने और बिजली के स्मार्ट मीटर की व्यवस्था समाप्त करने की मांग की। कहा कि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसान देहरादून कूच कर मुख्यमंत्री आवास पर धरना देंगे। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास चौधरी के साथ शुक्रवार को किसानों ने शिव चौक पर इक_ा होकर शासन प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन के नेताओं ने आरोप लगाया कि किसानों का हर स्तर पर शोषण किया जा रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

