रुड़की,30 जनवरी (आरएनएस)। इमलीखेड़ा चौकी क्षेत्र के एक ईंट भ_े पर कार्यरत दो मुंशियों को पत्र के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बेडपुर चौक के पास ईंट भ_े पर कार्यरत मुंशी रविंद्र और अनिल कुमार को अलग-अलग डाक पत्र प्राप्त हुए। पत्रों में उन्हें तत्काल भ_े का काम छोडऩे की चेतावनी दी गई है। साथ ही काम न छोडऩे की स्थिति में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। धमकी भरे पत्र मिलने के बाद से दोनों मुंशी और उनके परिजन भयभीत हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा के साथ-साथ पत्र भेजने वालों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

