रुड़की,30 जनवरी (आरएनएस)। कोर्ट ने नाबालिग बेटे के वाहन चलाने पर उसके पिता के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सती मोहल्ला निवासी तस्लीम खान के नाबालिग पुत्र को कुछ समय पहले वाहन चलाते पकड़ा गया था। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में वाहन का चालान किया था। नाबालिग होने के कारण इस मामले की जिम्मेदारी अभिभावक पर तय की गई थी। कोर्ट ने इस प्रकरण में बार-बार बुलाए जाने के बावजूद संज्ञान नहीं लेने पर नाबालिग के पिता तस्लीम खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

