रुड़की,30 जनवरी (आरएनएस)। घने कोहरे ने फिर से शहर और देहात क्षेत्र में दस्तक दे दी है। शुक्रवार सुबह नौ बजे तक शहर में घना कोहरा छाया रहा। इधर, ठंड का प्रकोप भी जारी है। दोपहर के समय मामूली धूप निकलने के साथ पूरे दिन आसमान में बादल छाया रहा। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद घने कोहरे की समस्या से निजात मिल गई थी। अच्छी खासी धूप निकल रही थी। लेकिन अब फिर से मौसम ने करवट बदला है। घने कोहरे के कारण हाईवे पर सुबह के समय वाहन चालकों को गाडिय़ां चलाने में तमाम तरह की परेशानियां हुई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

