रुड़की,30 जनवरी (आरएनएस)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को मानवाधिकार ब्यूरो ने तहसील कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार जैन ने कहा कि महात्मा गांधी ने ऐशो-आराम का जीवन त्यागकर भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आज़ाद कराने का संकल्प लिया। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलकमल शर्मा ने कहा कि गांधी ने बिना खड्ग और ढाल के भारत माता को स्वतंत्र कराने में अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर डॉ. बीएल अग्रवाल, सुनील कुमार गोयल, आशीष पंडित, अशोक कुमार, सतीश कुमार, रवि कुमार जैन, ऋषिपाल बर्मन, कन्हैया ठाकुर, अभिनव गोयल, ब्रजेश सैनी, सोनू कश्यप, मदन श्रीवास्तव, सचिन गोंड़वाल, सुधीर चौधरी, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

