रुड़की,30 जनवरी (आरएनएस)। वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि खानपुर क्षेत्र में कुछ लोग अवैध तरीके से हरे पेड़ों का कटान करके उन्हें बेचने के लिए लेकर जा रहे हैं। इस पर वन रेंजर महेन्द्र गिरी ने अपनी टीम के साथ दबिश दी और शेरपुर बेला गांव के पास से शीशम के पेड़ों से लदी हुई एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ ली। जबकि उसके साथ मौजूद चालक व अन्य लोग भाग निकले हैं। उन्होंने बताया ट्रैक्टर के मालिक की पहचान कर ली गई है। इसमें मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

