रुड़की,30 जनवरी (आरएनएस)। ग्राम कोटवाल आलमपुर में छह दिन पूर्व ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से हुई महिला की मौत के मामले में मृतका के भतीजे ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ग्राम नारसन कला थाना मंगलौर निवासी अनिल कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 25 जनवरी की दोपहर वह अपनी चाची बालेश्वर देवी को लेकर बाइक से झबरेड़ा जा रहा था। ग्राम कोटवाल आलमपुर के पास ट्रैक्टर चालक ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह दोनों बाइक से सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरने से ट्रैक्टर-ट्राली का पहिया उसकी चाची के ऊपर को उतर गया था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

