रुड़की,30 जनवरी (आरएनएस)। क्षेत्र के आसफनगर गांव के निकट एक प्लॉट से नल की मशीन और प्लॉट के सामने स्थित डीलर सेंटर से कीमती सामान चोरी हो गया। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीडि़त रजनीश कुमार, निवासी ग्राम आसफनगर मंगलौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका प्लॉट गांव से बाहर कलौनी क्षेत्र में स्थित है, जो आसफनगर बाई के पास है। प्लॉट पर रखी नल की मशीन चोरों ने उठा ली। इसके अलावा, प्लॉट के सामने डीलर का शोरूम है, जहां दूसरा सामान रखा हुआ था। चोरों ने वहां से भी कीमती सामान चुरा लिया। पीडि़त ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

