विकासनगर,30 जनवरी (आरएनएस)। सोरना डोबरी में बुधवार को हथियारबंद बदमाशों ने एक जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। बदमाशों पर फायरिंग कर वहां मौजूद चौकीदारों को धमकाने और उन्हें और जमीन मालिक को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने तहरीर के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जमीन पर इससे पहले भी जबरन कब्जा करने की कोशिश हो चुकी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

