देहरादून,30 जनवरी (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक लच्छू गुप्ता ने ठंड के प्रकोप को देखते हुए शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय हकीकत राय नगर में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को ट्रैकसूट का वितरण किया। इस अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि मेयर सौरभ थपलियाल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ- साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे सामाजिक प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। इस दौरान राजकुमार तिवारी, अमन गुप्ता, अजय बिष्ट, स्कूल की प्रधानाचार्य मधु सिंह, शिक्षिका शांति उनियाल, भोजन माता कविता आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

