तेलंगाना/जगदलपुर, 25 अप्रैल (आरएनएस)। नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। तेलंगाना में 47 माओवादियों ने सामूहिक रूप से पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इस घटनाक्रम को नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, जिससे दक्षिण बस्तर डिवीजनल कमेटी (ष्ठङ्कष्ट) की गतिविधियां लगभग खत्म होने की स्थिति में पहुंच गई हैं।
आत्मसमर्पण करने वालों में संगठन के दो बड़े नेता—दक्षिण बस्तर ष्ठङ्कष्ट प्रभारी हेमला आयथु उर्फ विज्जा और 9वीं बटालियन के कमांडर पोडियम लाचू उर्फ मनोज शामिल हैं। इनके अलावा एक स्टेट कमेटी सदस्य, तीन ष्ठङ्कष्टरू/ ष्ट4क्कष्टरू स्तर के सदस्य, 24 ्रष्टरू/क्कक्कष्टरू कैडर और 19 अन्य सदस्य भी शामिल हैं।
सरेंडर के दौरान माओवादियों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी सौंपे। पुलिस को एक रुरूत्र, चार ्र्य-47, तीन स्रुक्र राइफल, दो ढ्ढहृस््रस् राइफल, 12 सिंगल शॉट गन, दो पिस्टल/रिवॉल्वर और दो क्चत्ररु गन समेत कुल 32 हथियार मिले हैं। इसके साथ ही 515 जिंदा कारतूस और करीब 100 किलो कोर्डटेक्स वायर भी बरामद हुआ है, जिसका इस्तेमाल विस्फोटकों में किया जाता है।
सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जानकारी के अनुसार इस सरेंडर के बाद करीब 1.50 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जाएगी, वहीं छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को तत्काल 25-25 हजार रुपये की अंतरिम सहायता भी दी गई है।
तेलंगाना पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक 260 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं और राज्य के मूल निवासी सक्रिय नक्सलियों की संख्या अब बेहद कम रह गई है। पुलिस ने संगठन के शीर्ष नेताओं से भी हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने नक्सलवाद के खात्मे के लिए तय समयसीमा के तहत अभियान तेज किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हाल ही में कहा था कि देश में नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है और विकास के जरिए प्रभावित क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

