देहरादून,30 जनवरी (आरएनएस)। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर टैक्सी संचालकों से भारी भरकम पार्किंग शुल्क वसूलने से खफा उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार ने बताया कि एयरपोर्ट निदेशक से भी इस विषय पर वार्ता हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आगामी बैठक में समस्याओं का ठोस समाधान नहीं निकला तो समस्त टैक्सी यूनियनें उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी यशबीर सिंह पंवार ने कहा कि महासंघ अपने सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

