देहरादून,30 जनवरी (आरएनएस)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्य तिथि पर शहर कांग्रेस ने झूलाघर मालरोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेताओं ने देश की आजादी में उनके दिए योगदान व समाज के विकास में किए गये कार्यो के लिए याद किया। शुक्रवार को कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, सभासद व महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर सहित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी में अहम योगदान दिया व पूरे विश्व को दिखा दिया कि बिना हिंसा के अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजाद कराया। उन्होंने देश की आजादी के लिए कई संघर्ष किए, डाडी यात्रा निकाली, खादी को प्रोत्साहित किया, नमक आंदोलन चलाया, व कई बार जेल गए। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने कार्यक्रम को संबोधित किया। पार्टी कार्यकताओं ने गांधी चौक पर गांधी की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर तेजपाल रौथाण, राजीव अग्रवाल, महेश चंद, नागेंद्र उनियाल, आषाड़ सिंह असवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

