440 लोगो ने बनवाई एम एस टी और 24045 लोगो ने लिया टिकट
प्रयागराज,31 जनवरी (आरएनएस)। टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने, बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा यात्रियों को रेल नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रयागराज मंडल द्वारा चोला स्टेशन पर मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।
यह अभियान मंडल यातायात प्रबंधक, टूंडला पूर्वी गर्ग एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक, टूंडला ए.के. सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। चेकिंग के दौरान रेलवे मजिस्ट्रेट शिवांक सिंह के समक्ष 138 यात्रियों का ट्रायल किया गया। इसके अतिरिक्त चोला स्टेशन पर 04 ट्रेनों में व्यापक रूप से टिकट जांच की गई। अभियान के दौरान कुल 247 मामलों में ?1,45,565/- रुपये का जुर्माना वसूला गया। इनमें बिना टिकट यात्रा के 82 मामलों से ?28,670/-, अनियमित टिकट के 26 मामलों से ?9,975/- तथा गंदगी फैलाने के 01 मामले में ?100/- का जुर्माना शामिल है।
मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान के प्रभावस्वरूप खुर्जा खंड के सभी 13 स्टेशनों टिकट बिक्री में बढ़त हुई। दिनांक 29 जनवरी को इन 13 स्टेशनों पर 234 लोगो द्वारा एम एस टी और 16022 लोगो द्वारा टिकट लिया गया इसी क्रम में चेकिंग अभियान के फलस्वरूप दिनांक 30 जनवरी को इन 13 स्टेशनों पर 440 लोगो द्वारा एम एस टी और 24045 लोगो द्वारा टिकट लिया गया7
इस अभियान मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक, प्रयागराज दिवाकर शुक्ला, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, खुर्जा जंक्शन, यातायात निरीक्षक, खुर्जा जंक्शन विशाल मीना, मुख्य टिकट निरीक्षक, अलीगढ़ एवं टूंडला, टीटीई स्टाफ के साथ-साथ आरपीएफ एवं जीआरपी स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

