लखनऊ,31 जनवरी (आरएनएस)। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, शाखा लखनऊ द्वारा गोद लिए गए टीबी (क्षय रोग) मरीजों को पुष्टाहार पोटली का वितरण टीबी हॉस्पिटल, ठाकुरगंज, लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उपचाररत मरीजों को पोषण सहयोग उपलब्ध कराकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रक्रिया को सुदृढ़ करना रहा।इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवियों एवं रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने मरीजों का उत्साहवर्धन किया तथा नियमित दवा सेवन के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि टीबी जैसी बीमारी से लडऩे में दवाओं के साथ पोषण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।कार्यक्रम में अमरनाथ मिश्र, अनुराग मिश्र (अन्नू), जितेंद्र सिंह चौहान, ऋतुराज रस्तोगी, मजीद अली खान, मोहम्मद खालिद खान, आलोक अग्रवाल, मनोज तिवारी एवं मनीष शुक्ला की प्रमुख उपस्थिति रही।रेडक्रॉस सोसायटी लखनऊ शाखा द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के मानवीय सेवा कार्य किए जाते रहे हैं और भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों के लिए सहयोग एवं सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

