देहरादून,31 जनवरी (आरएनएस)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का जन्मदिन स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य समेत तमाम विधायकों ने जोशी को जन्मदिन की बधाई दी। शनिवार को अपने जन्मदिवस पर जोशी ने सर्वप्रथम अपनी माता मोहिनी जोशी का आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत उन्होंने गुच्छुपानी स्थित माता भद्रकाली मंदिर में जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूजा अर्चना की। मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सपरिवार माता भद्रकाली मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन-यज्ञ कर मां काली का आशीर्वाद लेकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पत्नी निर्मला जोशी के साथ मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। भंडारे में विधायक सविता कपूर, विधायक खजान दास, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली, राज्यमंत्री दर्जाधारी ज्योतिप्रसाद गेरोला, कैलाश पंत, रमेश गडिया, डॉ. गीता खन्ना, भुवन विक्रम डबराल, विनय रोहिला सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री जोशी को जन्मदिन की बधाई दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

