रुद्रपुर,31 जनवरी (आरएनएस)। राजनगर में चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन में शनिवार को 29वें दिन भी धरना जारी रहा। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने आंदोलन को समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि शक्तिफार्म में बंगाली विस्थापितों को भूमि के पट्टे देकर बसाया गया। भूमि खरीद बिक्री पर 216 पट्टे निरस्त किए गए। इन भूमि को खरीदने वालों के नाम वर्ग 20 में भूमि दर्ज है। ऐसे में सरकार इन भूमि पर बसे लोगों को भूमिधरी अधिकार देने के बजाय भूमि खाली कराकर उद्योग लगाने के लिए आवंटित कर रही है, जो गलत है। उन्होंने कहा कि जिस भूमि को खाली कराने की कोशिश हो रही है, उससे 100 मीटर दूरी पर सिडकुल की भूमि है। सरकार को चाहिए कि सिडकुल की भूमि में मिल्क प्लांट लगाए। उन्होंने कहा कि पट्टों में काबिज लोगों को उजडऩे नहीं दिया जाएगा। उन्होंने सरकार से गरीबों का दर्द देखकर भूमि पर नियमितीकरण की मांग की। यहां कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अध्यक्ष उत्तम आचार्य, भवतोष आचार्य, सुनीत हाल्दार, बंगाली कल्याण समिति के प्रदेश महामंत्री नारायण हाल्दार, निरंजन माझी, निमाई, सुब्रतन बाईन मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

