रुद्रपुर,31 जनवरी (आरएनएस)। जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्या और चंचल कोरंगा ने शनिवार को सेंचुरी पेपर मिल के माध्यम से बीते दिनों गडरिया ग्राम सभा के पीको में आगजनी से प्रभावित छह मजदूरों के आशियाने बनाने के लिए 42 टिन उपलब्ध कराईं। जिला पंचायत सदस्य आर्या ने बताया कि उन्होंने सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं के अधिकारी नरेश चंद्रा को स्थिति से अवगत कराया था। पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा ने ग्रामीणों को अपनी युवा टीम के सहयोग से अग्नि पीडि़तों को राशन, कपड़े, रजाई, गद्दे एवं दैनिक जरूरत की चीजें बांटीं। शांतिपुरी नंबर 4 के ग्रामीणों ने बच्चों के लिए कॉपी किताब और पेन दिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

