रुद्रपुर,31 जनवरी (आरएनएस)। लालपुर में सड़क पार कर रहे एक युवक की कार की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 27 वर्षीय अमन कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी टनकपुर रोड हल्द्वानी, लालपुर में खमरिया रोड पर किराए में रहता था। अमन मेहनत मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम वह लालपुर में सड़क पार कर रहा था। इस दौरान कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गभीर स्थित को देखते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। रास्ते में अमन ने दम तोड़ दिया। एसआई मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस कार की तलाश कर रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

